रामपुर, नवम्बर 3 -- जिला अस्पताल में सुरक्षा गार्ड और कर्मचारियों का व्यवहार ठीक नहीं हैं। वह आए दिन मरीजों के साथ दुर्व्यवहार करते देखे जा सकते हैं। अस्पताल की अव्यवस्थाओं, नगर पालिका में आम जनता के शोषण, बिजली कटौती और किसानों के लिए खाद की समस्या को लेकर कांग्रेसियों ने इन प्रमुख जनसमस्याओं के समाधान के लिए डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपते वक्त इनके निदान की मांग की गई। जिलाध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा और शहर अध्यक्ष बाकर अली खां के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि जनपद के किसान, व्यापारी, मरीज एवं आम नागरिक अनेक गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिन पर तत्काल प्रशासनिक संज्ञान की आवश्यकता है। जिले में खाद की उपलब्धता नहीं है, जिससे बुवाई कार्य प्रभावित हो रहा है। किसानों को बारिश से बर्बाद हुई धान की फसल का मुआवजा अब तक नहीं म...