हरिद्वार, अप्रैल 1 -- हरिद्वार। जिला अस्पताल में करीब दो साल से खाली पड़े फिजिशियन के पद पर चिकित्सक की तैनाती हो गई है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विकास दीप ने बताया कि फिजिशियन के पद पर डॉ. नितिन कुमार चंचल की तैनाती हो गई है। उन्होंने बताया कि एनएचएम के माध्यम से फिजिशियन की तैनाती की गई है। जिला अस्पताल में तैनात फिजिशियि डा. संदीप टंडन जुलाई 2023 में सेवानिवृत्त हो गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.