नैनीताल, जनवरी 13 -- नैनीताल। बीडी पांडे अस्पताल में मंगलवार को तल्लीताल निवासी एक महिला के ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया गया। डॉक्टरों ने महिला के पेट से 4.5 किलो का ट्यूमर निकाला। जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. वीके मिश्रा और डॉ प्रशांत ओली ने महिला का सफल ऑपरेशन किया। महिला काफी समय से इस समस्या से परेशान थी जिसका ऑपरेशन कर उपचार किया गया। ऑपरेशन के दौरान डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल, डॉ. यति उप्रेती, डॉ. कोमल जोशी, डॉ. वैष्णवी पांडे, ओटी इंचार्ज विमला, पूर्णिमा, सिस्टर नीति और ब्रदर नरेश मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.