पिथौरागढ़, फरवरी 16 -- पिथौरागढ़। नगर स्थित बीडी पांडे जिला अस्पताल में रोगियों की भीड़ उमड़ी। सोमवार को पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी कक्षों के बाहर रोगियों की भीड़ जुटी। इस दौरान रोगी ओपीडी कक्षों के बाहर पर्चा लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान सर्दी, जुखाम, बुखार से परेशान मरीज फिजीशियन कक्ष के बाहर इंतजार करते हुए दिखे। चिकित्सक ने बारी-बारी से सभी मरीजों की जांच की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...