रामपुर, जनवरी 20 -- सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों के उपचार की व्यवस्था के लिए मिनी ट्रामा सेंटर के रूप में कम्प्रेहैन्सिव मेडिकल सर्जिकल एंड एक्सीडेंटल इमरजेंसी यूनिट तैयार हो चुकी है। अब इसमें जल्द ही चिकित्सक समेत अन्य स्टाफ की तैनाती कर दी जाएगी। जिला अस्पताल के पास चादरवाला बाग में 1.46 करोड़ रुपये से इस यूनिट का निर्माण कराया गया है। वर्ष 2022 में इसको मंजूरी मिली थी और 2024 तक यह यूनिट बनकर तैयार भी हो गई। इस यूनिट के बन जाने से सड़क हादसों में गंभीर घायलों को उपचार मिलने की सुविधा रहेगी। यहां सर्जरी के लिए चार-चार वार्ड और ऑपरेशन के लिए 24 घंटे चिकित्सक एवं स्टाफ उपलब्ध रहेगा। सीएमओ डा. दीपा सिंह ने बताया कि यूनिट स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर हो चुकी है। इसमें तैनाती के लिए स्टाफ की मांग का पत्र शासन को भेज दिया है। ------ क...