उन्नाव, जनवरी 5 -- उन्नाव। जिला अस्पताल में सोमवार को अव्यवस्था चरम पर दिखी। सुबह से ही ओपीडी काउंटरों पर भीड़ उमड़ी रही। जांच कक्षों के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लगीं और लोगों को घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कई मरीज बेड और स्टूल तक न मिलने की शिकायत करते नजर आए। मौसम में आ रहा बदलाव लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित कर रहा है। ऐसे में अस्पताल आने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। वहीं रविवार को अवकाश के चलते सोमवार को ओपीडी खुलने के बाद अस्पताल परिसर में मरीजों की भीड़ उमड़ी रही। इसदौरान चिकित्सकीय परामर्श के लिए 1632 मरीजों ने पंजीकरण कराया। जिससे ओपीडी के बाहर मरीजों की भीड़ जमा रही। इसदौरान कई बार जल्दी दिखाने को लेकर मरीजों के बीच गहमागहमी भी हुई। हालांकि मौके पर मौजूद कर्मियों ने मरीजों को समझाबुझाकर शांत क...