पौड़ी, जनवरी 31 -- पीपीपी मोड से हटने के बाद भी जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हो पा रही है। जिला अस्पताल पौड़ी के अल्ट्रासाउंड मशीन में तकनीकी खामी आ गई है। जिससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि कुछ दिन पहले ही मशीन का संचालन शुरू हुआ था। वहीं अस्पताल के पीएमएस डा. रमेश कुंवर ने कहा कि मशीन में तकनीकी खामी आई है। टेक्नीशियन बुलाया गया है, जिसे जल्द शुरू कर लिया जाएगा। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भरत सिंह रावत ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन ठप पड़ी हुई है। जिससे मरीजों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा स्वास्थ्य मंत्री पौड़ी जिले से हैं। बावजूद इसके जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं सुधार नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में नियमित डाक्टरों की नियुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.