उरई, दिसम्बर 17 -- उरई। जिला अस्पताल में डॉक्टरों, स्टाफ नर्स और समस्त स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस शुरू की गई है। बिना बायोमैट्रिक अटेंडेंस के डॉक्टर और कर्मचारी अपना वेतन भी नहीं निकाल सकेंगे। इसका कड़ाई से पालन करने के सभी को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उप्र लखनऊ डा रतनपाल सिंह सुमन ने प्रदेश के समस्त जिला अस्पताल जिला महिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर बायोमैट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश जारी किए हैं। कहा गया है कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी व्यवस्था अपनाए जाने के लिए अपने समस्त चिकित्सा इकाइयों में तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों की प्रतिदिन की उपस्थिति बायोमेट्रिक के माध्यम से दर्ज किये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की...