बदायूं, दिसम्बर 25 -- बदायूं। जिला पुरुष अस्पताल मार्ग को एलईडी लाइटों व तिरंगा लाइटों से जगमग किया जा रहा है। इसके लिए लंबे समय से कार्य नगर पालिका की ओर से चल रहा था अब लगभग कार्य पूरा हो गया है और लाइटों को लगाया गया है। आज से लाइटें जलना शुरू हो जायेंगी। इसके लिए कर्मचारी दिनभर लाइटें लगाते रहे हैं। नगर पालिका शहर के मार्गों को बेहतर प्रकाश व्यवस्था में बदल रहा है। बुधवार को भी शहर में कचहरी तिराहा महाराणा प्रताप चौक से लावेला चौक मार्ग पर नगर पालिका के कर्मचारियों की ओर से एलईडी लाइटों व तिरंगा लाइटों को लगाने का कार्य चला है। नगर पालिका के कार्यदायी संस्था के कर्मचारी पिछले दो दिन से जिला पुरुष अस्पताल मार्ग पर लाइटों को लगाने का कार्य चला है। बुधवार को लाइटों को लगाने का कार्य तो पूरा हो गया है अब आज से लाइटों को जलाने का कार्य किय...