जहानाबाद, फरवरी 3 -- अरवल, निज प्रतिनिधि बजट में जिला अस्पतालों को सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने से जिले के मरीजों को इलाज में काफी आसानी हो जाएगी। खासकर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मरीज को। क्योंकि दुर्घटनाग्रस्त मरीज के लिए एक घंटा का समय गोल्डन आवर होता है। वर्तमान समय में जिले में सदर अस्पताल संचालित है। लेकिन सुविधा के अभाव में सड़क दुर्घटना में घायल जख्मी को प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया जाता है। इस दौरान कई मरीज जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। लेकिन जब जिला अस्पताल विकसित हो जाएगा तो चाहे सड़क दुर्घटना का घायल मरीज हो या फिर गंभीर बीमारी से ग्रस्त मरीज की इलाज के लिए बाहर के जिला में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उनका इलाज जिला के अस्पतालों में आसानी से हो जाएगा। जिला में इलाज होने पर मरीज के परिजन को ना तो मानसिक...