पीलीभीत, दिसम्बर 11 -- पीलीभीत। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के विक्रमपुर निवासी जैनब मदार ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 7 दिसंबर को उसकी बाइक जिला अस्पताल परिसर से चोरी हो गई। वह अपनी मां को खाना देने के लिए जिला अस्पताल गया था। बाइक को उसने अस्पताल परिसर में ही खड़ा कर दिया था। थोड़ी देर बाद जब वह वापस आया तो उसकी बाइक बाहर नहीं मिली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...