संतकबीरनगर, जनवरी 11 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में संयुक्त जिला चिकित्सालय की बदहाल साफ-सफाई व्यवस्था ने स्वास्थ्य सेवाओं पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल परिसर और उसके आसपास गंदगी का अंबार लगा है। जिससे इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुर्गंध और फैली गंदगी को देखकर लोग तंज कसते हुए कह रहे हैं कि जब अस्पताल खुद बीमार हैं, तो दूसरों का इलाज कैसे होगा। जिला अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं, लेकिन मुख्य गेट से लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) कार्यालय के पीछे तक जगह-जगह टूटी नालियों में पानी भरा हुआ है। नालियों का गंदा पानी पसरा रहता है। अस्पताल पहुंचे मरीज के लोगों ने बताया कि मुख्य गेट से सीएमओ कार्यालय के पीछे तक जगह-जगह नाली व ...