नैनीताल, फरवरी 12 -- नैनीताल, संवाददाता। श्री कैंची हनुमान मंदिर एवं आश्रम ट्रस्ट कैंचीधाम की ओर से बीडी पांडे जिला अस्पताल नैनीताल को नई एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीनें दी गई हैं। गुरुवार को रिबन काटकर अस्पताल प्रबंधन और ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मशीनों का उद्घाअन किया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से पत्र मिला था कि अस्पताल में कुछ मशीनों की आवश्यकता है। मंदिर ट्रस्ट की ओर से सेवा का कार्य किया जाता है, जिसके तहत अस्पताल को मशीन उपलब्ध कराई गई हैं। 68 लाख लागत की एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड की मशीनें दी गई हैं। अगले 3 साल तक इन मशीनों का मेंटेनेंस भी किया जाएगा। ट्रस्ट ने आगे भी अस्पताल प्रबंधन को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। पीएमएस डॉ. तरुण कुमार टम्टा ने अस्पताल प्रबंधन की ओर से ट्रस्ट का आभार व्यक्त किय...