सहारनपुर, फरवरी 6 -- उत्तर प्रदेश शासन ने एसबीडी जिला चिकित्सालय सहारनपुर की प्रमुख अधीक्षिका डॉ. सुधा कुमारी का तबादला कर उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज का प्रमुख अधीक्षक नियुक्त किया है। लखनऊ से जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार डॉ. सुधा कुमारी प्रादेशिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग में अपर निदेशक ग्रेड की चिकित्साधिकारी हैं, अब उनको तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है। शासन ने उन्हें निर्देशित किया है कि वह मेरठ में अपने नए पद पर तुरंत कार्यभार ग्रहण कर कार्यभार ग्रहण प्रमाण पत्र शासन को उपलब्ध कराएं। यह आदेश विशेष सचिव आर्यका अखौरी की ओर से जारी किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.