उरई, फरवरी 19 -- उरई। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक से जरूरतमंद को बिना डोनर के रक्त उपलब्ध होगा। अस्पताल का ब्लड बैंक रक्त की उपलब्धता से फुल हो गया है। यहां अलग-अलग ग्रुप का 58 यूनिट रक्त ब्लड बैंक में स्टोर है। ऐसे में ब्लड बैंक प्रभारी प्राइवेट ब्लड बैंकों में ना जाकर जिला अस्पताल से रक्त लेकर ले सुविधा का लाभ लेने की अपील कर रहे हैं। समाजसेवी और युवाओं की जागरूकता से लगातार समय समय पर जिला अस्पताल में रक्त दिया जाता है। जबकि कैंपिंग के माध्यम से भी यहां ब्लड बैंक में रक्त एकत्र होता है। लगातार रक्तदान से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में 58 यूनिट रक्त एकत्र हो चुका है। यहां अलग-अलग ग्रुप में जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध है। जिसमें ए पॉजिटिव का 10 यूनिट, बी पॉजिटिव का 19 यूनिट, एबी पॉजिटिव चार यूनिट और ओ पॉजिटिव का 25 यूनिट रक्त ब्लड बै...