मऊ, फरवरी 6 -- मऊ, संवाददाता। जिला अस्पताल में शुक्रवार को पर्ची काउंटर के पास से एक शातिर चोर को पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ लिया। चोर को हिरासत में लेकर शहर कोतवाली पुलिस टीम कड़ी पूछताछ में जुटी है। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जिला संयुक्त चिकित्सालय में नित्य की भांति शुक्रवार को काफी संख्या मरीज और तीमारदार पर्ची काउंटर के पास खड़े थे। इसी दौरान एक संदिग्ध को लोगों ने चोरी के प्रयास में दबोच लिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चोर को पुलिस हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...