उरई, फरवरी 23 -- उरई। जिला अस्पताल में इलाज कराने आई किशोरी दवा काउंटर पर गश खाकर गिर गई। ओपीडी में किशोरी के बेहोश होने पर हड़कंप मच गया। आनन फानन में किशोरी को इमरजेंसी में भर्ती कराकर जांच कर इलाज किया। जिला अस्पताल में सोमवार को इलाज के लिए मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। पर्चा काउंटर दवा काउंटर से लेकर जिला अस्पताल की पैथोलॉजी और डॉक्टर के चेंबर के बाहर लंबी-लंबी मरीजों की कतारें नजर आई। अस्पताल के दवा काउंटर पर अपनी नानी तारावती निवासी चिकासी राठ हाल निवास शांति नगर के साथ लाइन में लगी साधना 14 वर्ष पुत्री सुनील अचानक बेहोश होकर गिर गई। लाइन में किशोरी को बेहोश होकर गिरता देख वहां हड़कंप मच गया। मौके पर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने परिवार जनों के साथ किशोरी को उठाकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया। यहां इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर राम...