हरिद्वार, मार्च 3 -- हरिद्वार,संवाददाता। जिला अस्पताल के अस्थायी कर्मचारियों ने ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ठेकेदार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने पीएमएस डॉ. विजयेश भारद्वाज से मुलाकात कर ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने और मानकों के तहत वेतन देने की मांग की। भाजपा के सप्तऋषि मंडल अध्यक्ष किशन बजाज ने आरोप लगाया कि ठेकेदार जिला अस्पताल में तैनात अपने कर्मचारियों को तय मानकों के अनुरुप वेतन नहीं देता। आरोप लगाया कि सांठगांठ के चलते कई वर्षों से यह ठेकेदार टिका हुआ है। इस दौरान भाजपा पार्षद सचिन, राहुल चौहान, पुष्पेंद्र शर्मा, पीयूष जाटव, प्रिंस, सतीश सेतवाल, अंकित जाटव, नवीन कुमार, विजय शर्मा, अंकित, कमल, सीमा, रेखा, बेबी, किरण, संजय, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.