महाराजगंज, फरवरी 14 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। अपर निदेशक हेल्थ गोरखपुर मंडल डॉ. एनके गुप्ता ने जिला अस्पताल के दवा काउंटर का जायजा लिया। काउंटर पर लगी दवाओं की सूची देख सराहना की। कहा कि मंडल के हर अस्पतालों में इसी तरह दवा काउंटर संचालित कराना है। इसके लिए सभी सीएमओ को निर्देश जारी किया जाएगा। जिला अस्पताल में दवा वितरण के लिए काउंटर संचालित है। काउंटर के ऊपरी हिस्से में मरीजों के कतार के सामने दवाओं की सूची लगी है। यदि मरीज को काउंटर से दवा नहीं मिल रही है और सूची में वह दवा है तो इसका तुरंत पता चल जाता है। ऐसे में काउंटर पर मनमानी होने की आशंका पूरी तरह समाप्त हो गई है। अस्पताल प्रशासन की इस व्यवस्था को देख पहले प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने सराहना की। प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों के दवा काउंटर पर इसी तरह सुविधा उपलब्ध कराने की बात कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.