उन्नाव, नवम्बर 24 -- उन्नाव। सार्वजनिक अवकाश के चलते रविवार को ओपीडी बंद रहने के चलते सोमवार को मरीजों की भीड़ रही। तय समय पर ओपीडी खुलने के साथ मरीजों की भीड़ जमा हो गई, दस बजते-बजते पर्चा काउंटर पर मरीजों की कतारें लंबी हो गईं। इलाज की जल्दी में मरीजों के बीच कई बार धक्कामुक्की व कहासुनी भी हुई। जिससे पंजीकरण सेवा कुछ देर के लिए बाधित हुई। यहां तैनात कर्मियों ने लोगों को समझाबुझाकर शांत किया, जिसके बाद दोबारा व्यवस्था सुचारु हुई। भीड़ बढ़ने से पैथोलॉजी का हाल भी बेहाल रहा। यहां सैंपल देने की होड़ में दो महिलाएं भिड़ गईं, लेकिन सुरक्षा गार्ड ने दोनों को समझा-बुझाकर एक-एक कर सैंपल दिलवाया। सोमवार को कुल 1665 मरीजों ने पर्चा बनवाया, जिनमें 424 मरीज वायरल फीवर और सर्दी-जुकाम से पीड़ित निकले। फिजीशियन डॉ. कौशलेंद्र प्रकाश ने बताया कि मरीजों को दवा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.