रामपुर, मार्च 18 -- मौसम ने करवट ले ली है। गर्मी का दौर शुरू हो गया है। खानपान में थोड़ी सी लापरवाही बीमारी का कारण बन रही है। होली के बाद एब्डामिन इंफेक्शन (पेट में संक्रमण) के मरीज अधिक आ रहे हैं। इसीलिए सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी का आंकड़ा 1200 से अधिक रहा। जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को सीजन में सबसे अधिक मरीज पहुंचे। यहां पर कुल 1285 मरीजों ने पहुंचकर चिकित्सक से अपना उपचार कराया है। इनमें सामान्य तौर पर मरीज बुखार और खांसी की समस्या से पीड़ित थे। होली पर खानपान के प्रति लापरवाही दिखाने के कारण लोगों को पेट के संक्रमण से भी जूझना पड़ रहा है। ऐसे मरीज भी अस्पताल में उपचार को पहुंचे थे। पेट से जुड़ी समस्याओं के मरीजों को जनरल वार्ड में भर्ती किया गया। बालरोग विभाग में भी डायरिया से पीड़ित बच्चे भर्ती किए गए हैं। मेडिसिन व इमर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.