चतरा, दिसम्बर 20 -- चतरा संवाददाता उपायुक्त कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित प्राप्त आवेदनों की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक में कुल 9 आवेदनों पर विचार-विमर्श किया गया, जिसमें 3 मामलों को सर्वसम्मति से अनुशंसित किया गया। वहीं शेष 6 मामलों में आवश्यक एवं वांछित दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने के कारण संबंधित कार्यालय प्रधान को अगली बैठक के पूर्व सभी आवश्यक दस्तावेजों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि अनुकंपा से जुड़े मामलों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र आवेदकों को समय पर लाभ मिल सके। बैठक में जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी दक्षिणी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.