कोटद्वार, नवम्बर 30 -- राजकीय शिक्षक संघ जनपद पौड़ी इकाई की षष्टम द्विवार्षिक जिला अधिवेशन व शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी 2 एवं 3 दिसंबर को जनता इंटर कॉलेज मोटाढाक कोटद्वार में आयोजित की जायेगी। रविवार को जानकारी देते हुए संगठन के जिला संरक्षक जयदीप रावत ने बताया कि गोष्ठी के दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के साथ ही संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन भी किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...