लखीमपुरखीरी, जनवरी 7 -- जिला अधिवक्ता संघ चुनाव नामांकन के आखिरी दिन विभिन्न पदों के लिए पांच प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की है। बुधवार को नामांकन का दौर थमने के बाद संघ के अध्यक्ष मंत्री समेत चौदह पदों के लिए बत्तीस प्रत्याशी चुनाव मैदान में आये हैं। लेकिन गवर्निंग काउंसिल वरिष्ठ सदस्य के तीन पदों के लिए तीन ही नामांकन होने की वजह से उनका निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। जबकि अध्यक्ष मंत्री समेत शेष ग्यारह पदों के लिए 17 जनवरी को मतदान होगा। नौ जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच और आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद दस जनवरी को इच्छुक प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। जिला अधिवक्ता संघ के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रहलाद जी एडवोकेट ने बताया कि बुधवार नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन था। बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए महेंद्र कुमार तिवारी, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.