प्रयागराज, मार्च 10 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। जिला अधिवक्ता संघ इलाहाबाद के चुनाव में 122 नामांकन पत्र वैध पाए गए जबकि आठ निरस्त कर दिए गए। चुनाव अधिकारी शीतला प्रसाद मिश्र, दिलीप श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव एवं प्रमोद सिंह नीरज ने बताया कि संघ के चुनाव निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को संघ के चुनाव में प्रतिभाग कर रहे प्रत्याशियों की अनन्तिम सूची का प्रकाशन कर चस्पा कराई गई। जिसके अनुसार अध्यक्ष पद पर 9, उपाध्यक्ष पद पर 14, महिला उपाध्यक्ष पद पर 5, मंत्री पद पर 14, संयुक्तमंत्री पद पर 14, कोषाध्यक्ष पद पर 9, पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर 12, आडीटर पद पर 4 तथा कार्यकारिणी सदस्य के लिए कुल 40 दावेदार हैं। नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन 18 मार्च को होगा। इनके नामांकन निरस्त हुए अंजनी कुमार पांडेय, संदीप कुमार शुक...