प्रयागराज, मार्च 23 -- प्रयागराज। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में मतदाता पर्ची का वितरण सोमवार से शुरू होगा जो 28 मार्च तक चलेगा। संघ का चुनाव 29 मार्च को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक होना है। निर्वाचन अधिकारी शीतला प्रसाद मिश्र एवं प्रमोद सिंह ने बताया मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रिंटेड मतदाता पर्ची का वितरण सोमवार से किया जाएगा। जिन मतदाताओं को पर्ची नहीं मिल पाएगी उनके लिए वोटिंग के दिन मतदाता पर्ची के लिए टेबल लगाकर वितरण किया जाएगा। वहीं जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में अध्यक्ष और मंत्री पद के प्रत्याशियों से सवाल-जवाब का कार्यक्रम सवालिया मंच 24 मार्च को दोपहर डेढ़ बजे संघ सभागार में होगा। कार्यक्रम संयोजक मनीष खन्ना ने बताया कि सवालिया मंच में मतदाताओं की ओर से सवालों के जवाब प्रत्याशी पांच मिनट में देंगे, जीतने के बाद वह किस प्रकार से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.