भभुआ, जनवरी 1 -- भभुआ। जिला अधिवक्ता संघ भभुआ के 75 वर्षीय पूर्व अध्यक्ष कन्हैया सिंह का गुरुवार की अहले सुबह निधन हो गया। वह कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव के मूल निवासी थे। लेकिन, भभुआ शहर के वार्ड 12 में रहते थे। उनकी काफी दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। वह भाजपा के भी जिलाध्यक्ष रहे चुके हैं। पूर्व अध्यक्ष के निधन की खबर सुनते ही वकील श्रीकांत पाण्डेय, मंटु पाण्डेय, कमल नारायण सिंह, रवि शंकर पाण्डेय, आदित्य सिंह, अरुण श्रीवास्तव, राम सिघासन सिंह, संतोष पाण्डेय, निर्मल कुमार, गिरीश श्रीवास्तव आदि उनके घर पहुंचे और अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। हि.प्र. शहर में आज - भभुआ के जगजीवन स्टेडियम में विजन क्रिकेट क्लब और विजन क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच होगा, समय- 10:00 बजे सुबह से - मोहनियां के महाराणा प्रताप कॉलेज स्टेडिय...