प्रयागराज, दिसम्बर 10 -- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में परिषदीय शिक्षकों के लिए आयोजित तीन दिवसीय जिलास्तरीय योग प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। विभिन्न विकास खंडों से 42 महिला एवं 38 पुरुष शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के नोडल प्रभारी शशांक ने बताया कि महिला वर्ग में कम्पोजिट विद्यालय राजापुर, चोखराज, होलागढ़ की सहायक अध्यापक जयना पाठक तथा पुरुष वर्ग में कम्पोजिट विद्यालय सन्दूपुर, प्रतापपुर के सहायक अध्यापक रामजी द्विवेदी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में सरोज योगी, अमित सिंह, मयंक, आशा सिंह एवं गायत्री यादव शामिल रहीं। समापन पर डायट प्राचार्य राजेन्द्र प्रताप ने कहा कि योग व्यक्ति को तनावमुक्त कर आत्म-संतुलन की ओर अग्रसर करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...