जमशेदपुर, दिसम्बर 18 -- जिला स्तर पर युवा महोत्सव 19 दिसंबर को होने जा रहा है। पूर्वी सिंहभूम जिला का महोत्सव टाउन हॉल सिदगोड़ा में सुबह आठ बजे से होगा। इसमें युवाओं को अपना हुनर पांच प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। जिला प्रशासन ने इसकी सूचना जारी कर दी है। जो पांच प्रतियोगिताएं होंगीं, उनमें सामूहिक लोकनृत्य, सामूहिक लोकगीत, कविता लेखन, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता शामिल हैं। ये प्रतियोगिताएं नियम-शर्तों के अनुसार होंगीं। जैसे सामूहिक लोक नृत्य टीम में छह से 10 प्रतिभागी और इनके तीन सहयोगी हो सकते हैं। सामूहिक लोक गीत में भी यही नियम रहेगा। इन दोनों प्रतियोगिताओं के लिए पांच से आठ मिनट का समय मिलेगा। कविता लेखन के लिए डेढ़ घंटे का वक्त मिलेगा। जहां तक चित्रकला प्रतियोगिता की बात है, इसका विषय नशा मुक्त युवा और य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.