समस्तीपुर, दिसम्बर 2 -- सरायरंजन। प्रखंड क्षेत्र के इंजिनियरिंग कॉलेज नरघोघी सरायरंजन में जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2025 के अंतर्गत विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, कला संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी, प्राचार्य, बीडीओ सुनील कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया। इस विज्ञान प्रदर्शनी में कुल 14 विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रदर्शनी में विज्ञान के प्रति छात्र छात्राओं की रुचि एवं नवाचार का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। विज्ञान मेले का वातावरण नवाचार, उत्साह और तकनीकी सृजनशीलता से परिपूर्ण रहा, जिसने बच्चों को नई सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रेरित किया। मौके पर कालेज के सभी शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.