खगडि़या, फरवरी 4 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रामगंज संसारपुर में मंगलवार को प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय प्रोजेक्ट मेला लगा। जिसमें सभी प्रखंड से प्रोजेक्ट लेकर बच्चे और शिक्षक प्रदर्शनी में भाग लिए। इस मेला में जिले के सर्वश्रेष्ठ तीन प्रोजेक्ट का चयन निर्णायक मंडल द्वारा किया गया। इस प्रोजेक्ट मेला में मध्य विद्यालय रामगंज संसारपुर का प्रोजेक्ट विज्ञान विषय में प्रथम स्थान पर रहा। द्वितीय स्थान पर मध्य विद्यालय खरैता विज्ञान विषय का प्रोजेक्ट रहा। वहीं तृतीय स्थान पर गणित विषय के अंतर्गत मध्य विद्यालय अरैया का प्रोजेक्ट रहा। एक विज्ञान विषय से और एक गणित विषय से प्रोजेक्ट राज्य स्तरीय प्रोजेक्ट मेला में पटना में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में डायट के प्रभारी प्राचार्य मो. औरंगजेब, व्या...