सीतामढ़ी, मार्च 9 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय डुमरा स्थित डायट भवन में शनिवार को बिहार दिवस 2025 को लेकर स्कूली बच्चों के बीच जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें 17 प्रखंडों से चयनित 153 प्रतिभागियों ने भाग लिया। डीईओ प्रमोद कुमार साहु के नेतृत्व में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चित्रकला, क्विज एवं मैथ ओलंपियाड का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में तीन स्तर पर कक्षा एक से पांच तक के बच्चों के लिए, कक्षा छह से आठ तक व कक्षा नौवीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। चयनित विधाओं में छात्र-छात्राओं ने अपने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह एवं प्रतिस्पर्धा की भावना देखी गई। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर डीपीओ सर्वशिक्षा अभियान सुभाष क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.