सहारनपुर, फरवरी 10 -- बेसिक शिक्षा विभाग की दो दिवसीय जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में हुआ। द्वितीय दिवस के कार्यक्रम में प्राथमिक स्तर की व्यक्तिगत चैंपियनशिप अफसा (यूपीएस पीकी, पुंवारका) ने जीती, जबकि जूनियर बालिका वर्ग में नैनसी (यूपीएस पीकी) और जूनियर बालक वर्ग में आयान (यूपीएस रेड़ीमोहद्दीनपुर) चैंपियन बने। ऑलराउंडर चैंपियनशिप रामपुर मनिहारान ब्लॉक ने प्राप्त की। गोला व चक्का फेंक में तरुण (यूपीएस ढाकादेवी) प्रथम और शालिनी (यूपीएस घुन्ना) द्वितीय रहीं। बैडमिंटन में माही (यूपीएस कुरलकी) प्रथम व जोया (यूपीएस कपूरी) द्वितीय रहीं। जिम्नास्टिक व योग सहित अन्य स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बीएसए कोमल चौधरी, शिवेंद्र पांडे, योगेश शर्मा, सुरेश त्यागी आदि मौजूद रहे।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.