खगडि़या, फरवरी 20 -- जिलास्तरीय नियोजन कैंप 23 फरवरी को खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिलास्तरीय नियोजन कैंप आगामी 23 फरवरी को लगेगी। जिसमें बेरोजगार युवाओं को नि:शुल्क रोजगार के अवसर मिलेंगे। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय द्वारा आगामी 23 फरवरी को एक दिवसीय रोजगार मेला लगाया जाएगा। इस मेले में निजी कंपनी द्वारा रोजगार के अवसर युवाओं को उपलब्ध कराया जाएगा। यह जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...