खगडि़या, फरवरी 7 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिलास्तरीय नि:शुल्क नियोजन कैंप में बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। जिला नियोजनालय परिसर में आगामी नौ फरवरी को जॉब कैम्प लगेगा। जिसमें इच्छुक अभ्यर्थी अपने बॉयोडाटा व जरुरी कागजात के साथ शामिल हो सकते हैं। इधर जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने बताया कि जॉब कैम्प में मशीन ऑपरेटर, असेम्बली डिपार्टमेंट व मेनटेंशन के पद के लिए चयन किया जाएगा। इनके लिए कुल 40 रिक्ति है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...