खगडि़या, फरवरी 16 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिला स्तरीय नियोजन कैंप 17 फरवरी को जिला नियोजनालय में लगेगा। जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने बताया कि निजी कम्पनी रिक्ति लेकर आ रही है। जिसमें डिलेवरी एजकुटेड के पद पर चयन किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वे दसवी पास हो। चयनित अभ्यर्थी को बेगूसराय खगड़िया में ही जॉब करने का मौका मिलेगा। कहा कि इच्छुक आवेदक जरुरी कागजात के साथ जॉब कैम्प में शामिल हो सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...