भागलपुर, अक्टूबर 5 -- भागलपुर। जिलास्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 8-11 अक्टूबर तक आयोजित होगी। इसकी तैयारी जिला खेल विभाग ने शुरू कर दी है। प्रतियोगिता का आयोजन सैंडिस कंपाउंड मैदान के अलावा खेल भवन में होना है। आठ अक्टूबर को सैंडिस मैदान में उद्घाटन होगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की वजह से खेल आयोजन में परेशानी हो सकती है। मौसम विभाग ने आठ अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसको लेकर समस्या की आशंका बनी हुई है। जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारी की जा रही है। अब तक करीब 3000 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...