सासाराम, दिसम्बर 13 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सबल-30 द्वारा शनिवार को तकिया बाजार समिति में जिलास्तरीय क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग एक हजार छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले की मेधावी व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता में 100 टॉप प्रतिभागियों को रविवार को सम्मानित किया जाएगा। ताकि उन्हें बेहतर करने की प्रेरणा मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...