कोडरमा, अक्टूबर 10 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। परियोजना बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय कोडरमा में गुरुवार को व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी कृष्णा सिंह, व्यावसायिक समन्वयक मृत्युंजय कुमार, क्षेत्र प्रबंधक तपेश्वर राणा, प्रभाग प्रभारी विक्रम परमार और व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस प्रतियोगिता में जिले के 23 विद्यालयों के 63 विभिन्न ट्रेड के मॉडल का प्रदर्शन 80 छात्र-छात्राओं ने किया। प्रदर्शनी का मूल्यांकन निर्णायक दल ने किया। सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रस्तुति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सभी चयनित छात्र आगामी राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में भाग लेंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी अविनाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.