गौरीगंज, फरवरी 1 -- अमेठी, संवाददाता। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस कार्यालय सभागार में सभी सीओ व थाना प्रभारियों के साथ अपराधों की समीक्षा के लिए बैठक की। उन्होंने थाना प्रभारियों को जिलाबदर व हिस्ट्रीशीटरों पर कड़ी निगरानी रखने व अपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। अपराधों की समीक्षा करते हुए एसपी ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित करते के लिए महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। छोटी से छोटी शिकायत को भी गंभीरता से लेकर थाना प्रभारी कार्रवाई करें। उन्होंने आगामी त्यौहारों महाशिवरात्रि व शबे बरात आदि के दृष्टिगत सर्तक दृष्टि बनाये रखने, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पाबन्दी की कार्यवाही, गुण्डा, जिलाबदर एवं हिस्ट्रीशीटर आदि पर सतर्क दृष्टि रखने...