औरैया, फरवरी 9 -- दिबियापुर, संवाददाता। थाना दिबियापुर पुलिस ने सोमवार को जिलाबदर घोषित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे फफूंद चौराहे के पास से हिरासत में लेकर न्यायालय के आदेश की अवहेलना के आरोप में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिबियापुर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जिलाबदर अभियुक्त क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने फफूंद चौराहे के पास घेराबंदी कर प्रशान्त शुक्ला पुत्र करूणेश शुक्ला निवासी इंदिरानगर, लोहियानगर सेंट्रल बैंक वाली गली, कस्बा व थाना दिबियापुर को पकड़ लिया। पुलिस ...