बागेश्वर, जून 5 -- बागेश्वर। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी ने कहा कि आठ मई को नगर व्यापार मंडल की बैठक होगी। इसमें जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। इस बैठक में पूर्व नगर अध्यक्ष से अस्सी हजार के कंबल बांटने का प्रस्ताव व अन्य खर्चों की सूची कागजों समेत दिलाने की मांग जिलाध्यक्ष से की जाएगी। इसके लिए उन्हें पत्र भी दिया गया है। गुरुवार को यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने जिलाध्यक्ष पर नगर अध्यक्ष का साथ न देकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पक्ष में खड़े रहने का भी आरोप लगाया है। जोशी ने कहा कि उन्होंने उत्तरायणी मेले में जो भी बाहरी व्यापारियों से सदस्यता शुल्क लिया था उसका हिसाब पूरी कार्यकारिणी के सामने रख दिया था। इस मौके पर उपाध्यक्ष हेम जोशी, इंदू चौधरी, पुष्कर किरमोलिया, कोषाध्यक्ष जगदीश कार्की आदि मौजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.