रिषिकेष, दिसम्बर 16 -- भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर शिवम टुटेजा की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में जोश है। मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने उनका बापूग्राम और श्यामपुर क्षेत्र में स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष शिवम ने कार्यकर्ताओं में वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव को लेकर जोश भरा। कहा कि भाजपा शासन में न सिर्फ देश, बल्कि प्रदेश में महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए हैं। आमजन के लिए भी कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को जुटना होगा। बापूग्राम में आयोजित स्वागत में अजयवीर, निखिल बड़थ्वाल, सुभाष वाल्मीकि, अमन पासवान, रवि कुमार, विशाल शाही, सन्नी बजाज, विक्की थापा, राजेश बगियाल, जयम शर्मा, प्रभाकर पैन्यूली, आशीष बिष्ट आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...