दरभंगा, मई 4 -- दरभंगा। कांग्रेस के नए सोशल मीडिया के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार पांडे मनोनीत किये गए हैं। इस मनोनयन से जिला कांग्रेस में खुशी का माहौल है। बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने इस बाबत पत्र जारी कर दिया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि इससे बिहार में डिजिटाइजेशन के दौर में सोशल मीडिया को मजबूती मिलेगी। जन-जन एवं गांव-गांव तक कांग्रेस पार्टी का इस माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर सुधीर को दरभंगा जिला कांग्रेस अध्यक्ष दयानंद पासवान, उप मेयर नाजिया हसन, पिंकू गिरी, संगीत साह, पूनम झा, जिला प्रवक्ता मो. असलम, राजा अंसारी आदि ने शुभकामनां दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...