मुजफ्फर नगर, जनवरी 3 -- समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक में सपा सांसद हरेन्द्र मलिक, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा सहित कई वक्ताओं ने कहा कि सपा जिलाध्यक्ष पर हमला समाजवादी पार्टी के लिए नहीं बल्कि कानून व्यवस्था के लिए चुनौती है। सपा सांसद हरेन्द्र मलिक ने पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से एसआईआर पर सतर्क दृष्टि रखने को आह्वान किया। मासिक बैठक को संबोधित करते हुए सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि सपा कार्यकर्ता संयम के साथ मिशन 2027 में समाजवादी पार्टी सरकार बनाने के लिए मेहनत करें। उन्होंने एसआईआर अभियान पर लगातार सतर्क दृष्टि रखने का आह्वान किया। सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत ने एस आई आर की भाजपा की साजिश को प्रथम चरण में रोकने का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.