गाजीपुर, दिसम्बर 13 -- गाजीपुर, संवाददाता। समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव के नेतृत्व में सहायक जिला निवार्चन अधिकारी दिनेश कुमार को पत्रक सौपा। इसमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं का नाम दूसरे ब्लॉक में जुड़ने एवं ब्लॉक मुख्यालय पर बड़ी संख्या में जमा किए गए स्नातक मतदाता बनने के फॉर्म को मतदाता सूची में नहीं जोड़ना लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ बताया। जिसपर अपर जिला अधिकारी के द्वारा सॉफ्टवेयर की वजह से हुई वोटो की मिक्सिंग को तत्काल सुधारने एवं छूटे हुए वोटो को जोड़ने का विश्वास दिलाया। इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता शौर्या सिंह, छन्नू यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...