बदायूं, मार्च 22 -- भाजपा के नव-निर्वाचित ज़िलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर भेंट कर आभार प्रकट किया। इस दौरान ज़िलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बदायूं के विकास, प्रशासनिक सुधार और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने बदायूं के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और संगठन को मज़बूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस भेंटवार्ता में ज़िले के अधूरे विकास कार्यों को गति देने, कानून व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनसुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष बल दिया गया। ज़िलाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि संगठन पूरी निष्ठा से जनसेवा और विकास कार्यों में जुटा रहेगा। इस मौके पर उनकी पत्नी शुभ्रा गुप्ता, पार्थ गुप्ता और संदीप चौहान उपस्थित रहे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.