हापुड़, दिसम्बर 6 -- भाजपा की जिलाध्यक्ष कविता माधरे ने शनिवार को गाजियाबाद पहुंचकर सांसद अतुल गर्ग से मुलाकात कर आगामी चुनाव, विकास योजनाओं और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भी अपने-अपने सुझाव रखें। सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि जनपद में विकास योजनाओं को तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा। संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के निर्देश भी दिए। विनोद गुप्ता, मोहन सिंह, निशांत सिसोदिया, अमित टांक, अमित शर्मा, मनीष माहेश्वरी, नवीन तोमर, सुमित रूहेला, गुड्डू प्रजापति, विश्वप्रकाश शर्मा, जयभगवान शर्मा, अश्वनी वैद्य आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...