जौनपुर, दिसम्बर 1 -- मछलीशहर। सादीगंज बूथ के संतोष जायसवाल के आवास पर आयोजित बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर डॉ.अजय कुमार सिंह ने सोमवार को एसआईआर से जुड़े कार्यों के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बीएलओ और कार्यकर्ताओं से अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली तथा सभी को अपने-अपने फार्म समय से भरकर जमा करने के निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष ने मछलीशहर मंडल के बूथ संख्या 28, 33 और 34 की अद्यतन स्थिति पर बूथ अध्यक्ष, बीएलए-2 और नगर में रहने वाले पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने बूथ प्रबंधन को मजबूत करने एवं एसआईआर कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया। बैठक में मंडल अध्यक्ष हरिओम गुप्ता, महामंत्री जयानंद चौबे, राजेश सिंह, दीपू जायसवाल, अभिषेक सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...