रामपुर, अक्टूबर 8 -- केंद्रीय लोक शिकायत निवारण परिषद के जिलाध्यक्ष एड. जावेद शान को पुलिस ने मंगलवार को नजरबंद रखा। वह राष्ट्रीय अध्यक्ष आलम मलिक के नेतृत्व में बरेली जाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस को सूचना मिली तो उनको घर में कैद कर लिया गया। यहां वह पूरा दिन पुलिस की नजर में रहे। शाम के समय जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस ने हम लोगों को बरेली जाने से रोका है। यह देश का दुर्भाग्य है कि लोकतांत्रिक देश में समाज की आवाज उठाने वालों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...